Fastblitz 24

महिला ने छत पर चढकर दी आत्महत्या करने की धमकी, परिजनों ने समझा कर नीचे उतारा

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन एक महिला ने छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए नजर आई है। थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थ्ति एक आर्य स्वीट्स एंड फास्ट की छत पर शुक्रवार के दिन अचानक एक महिला जाकर चढ गई। छत पर चढने के बाद महिला ने चिल्लाते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला की आवाज सुनकर लोगों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद हो गई। इस मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला देर तक छत पर खड़ी रही और कूदने की बात कहती रही। आत्महत्या देने की जानकारी जब उसके परिजनों को लगी तो वह वहां पहुंचकर किसी तरह महिला को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया।

छत पर चढकर आत्महत्या की धमकी देने वाली महिला करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही है। हालांकि, महिला ने आत्महत्या का कारण नहीं बताया है। इस घटना पर लोगों ने स्थानीय पुलिस लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि थाना के सामने ऐसी घटना होने पर पुलिस का नहीं पहुंच सकी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज