जौनपुर। जिले में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान नगर के कन्हईपुर में स्थ्ति नेहरु बालोद्यान इण्टर कालेज में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र मे बिना नम्बर प्लेट ई.रिक्शा व दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग चलाकर 15 वाहनों को सीज व 36 पर चालान की कार्यवाही की। यातायात पुलिस ने पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 815 वाहनों का चालान किया है।

मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी यातायात ने यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान नेहरु बालोद्यान इण्टर कालेज मे 700 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहर क्षेत्र मे बिना नम्बर प्लेट ई.रिक्शा व दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया।


Author: fastblitz24



