जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसकेपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों की प्राईवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाईक पर सवार दो लोग मनोज मिश्रा उम्र 30 वर्ष वह इस्लाम 28 वर्ष किसी काम को लेकर घर से 5 किलोमीटर दूर स्थ्ति रस्केपुर जा रहे थे कि सामने से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे इस्लाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बस कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मौत खबर सुनते ही परिवार में कोहराम गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



