जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव जमीनी विवाद को लेकर चली जमकर लाठी डंडे की घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि इस घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना में आठ लोगों को नामजद किया गया है। नामजद किए गए 8 में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बुधवार सड़क के लगभग 7 बजे केवला देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी सत्यदेव यादव अपने घर के सामने उपली पाथ रही थी कि उसी समय पड़ोसी पाटीदार जिस जमीन का विवाह चल रहा था गाली गलौज करते हुए लाठी लाठी डंडे से हमला कर दिया।

हमले में केवला देवी के सर पर गंभीर को लगने के कारण मौके पर भी मौत हो गई। बचाने के लिए दौड़े पारसनाथ यादव उम्र लगभग 70 वर्ष और उनकी बहु शीला देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी विजय बहादुर यादव और कृतिका उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री लाल बहादुर यादव आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मुंतजिर हुसैन सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ भेजा जहां उनके शरीर पर आई हुई चोट चिकित्सकिया परीक्षण कराया। घायल पारसनाथ यादव और शीला देवी को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने इन्हें भर्ती कर लिया है।


चिकित्सक के अनुसार पारस की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका केवला देवी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल आठ लोगों को नाम गेट किया गया है जिसमें तीन की गिरफ्तारी पुलिस ने कर लिया है। इस घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
Author: fastblitz24



