जौनपुर। थाना तेजी बाजार क्षेत्र में मंगलवार को बस की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों व आसपास के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम चौक पर लाश को रखकर प्रदर्शन किया। गौराकलां निवासी 18 वर्षीय सत्यम सरोज अपने किसी दोस्त के साथ काम से हैदरपुर गया था।

सोमवार को दोपहर ढाई बजे जीएस स्कूल की तरफ पहुंचा ही था तभी चितावां रोड़ पर स्कूल की बस अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे युवक की बाइक पीछे से बस से टकरा गई। इस घटना में सत्यम गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि उसके दोस्त को हल्की चोट आई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने दोनों को इलाज के लिए नौपेड़वा के एक प्राईवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने सत्यम की हालत नाजुक देख जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सत्यम ने की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चौक पर लाश रखकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी ओर से दी गई तहरीर को बदल दिया।


Author: fastblitz24



