Fastblitz 24

स्कूल के प्रिंसिपल पर बच्ची को बेरहमी से पीटने का आरोप

 

मुरादाबाद. भोगपुर मिठौनी प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक मां ने स्कूल के प्रिंसिपल पर थर्ड क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे बच्ची की आंखों की रोशनी चली गई. पीड़ित बच्ची की मां ने इस घटना की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह को एक एप्लीकेशन दी है. उन्होंने न केवल अपनी बेटी के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई, बल्कि आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.

यह मामला बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में अनुशासन के नाम पर होने वाली हिंसा पर बड़े सवाल खड़े करता है. अभिभावकों के मन में चिंता बढ़ गई है कि जहां वे अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए भेजते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज