जौनपुर। ज़िले के शहरी इलाके में कुत्तुपुर से लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक के नेशनल हाईवे पर तीन युवकों की लगातार खतरनाक स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल विडियों में देखा गया है कि एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार दो युवकों के बीच में तीसरा युवक दोनों दो पहिया वाहनों पर अलग अलग पैर रखकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आया है। बताया जा रहा है कि यह स्टंट लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक चलता रहा, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। हाल ही जिला कानपुर में एक स्टंटबाज युवक की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वैशाली नामक युवती की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हुई है।

Author: fastblitz24



