सोनभद्र. छत्तीसगढ़ सीमा से लगे सोनभद्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में बुधवार की रात एक मां ने ऐसा भयावह कदम उठा लिया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय महिला ने पहले अपने दस माह के दुधमुंहे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर मार डाला, फिर खुद साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, मृतका राजपति (28) पत्नी पतिराज, निवासी ढेंगरपानी थाना बसंतपुर बुधवार को ही अपने मायके जोबेदह आई थी। रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। राजपति अपने छोटे बेटे (10 माह) के साथ एक कमरे में चली गई, जबकि बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया. रात के किसी पहर में राजपति ने अपने मासूम बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और खुद घर के अंदर बडेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार के लोग उठे और कमरे के अंदर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। महिला का शव फंदे से लटक रहा था और चूल्हे में जले बच्चे के अवशेष देखकर घर में कोहराम मच गया।


Author: fastblitz24



