जौनपुर। यातायात पुलिस ने गुरूवार को ट्रैक्टर सम्बन्धित अभियान चलाकर 30 ट्रैक्टरों को चेक करते हुए उनका चालान व जुर्माना भी किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए उन्हें जानकारी दी कि अगर आपका ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए लिए हैं तो उसे आप कामर्शियल प्रयोग नहीं करेंगे और आपके ट्रैक्टर पर जो भी ड्राइवर होगा उसका लाइसेंस होना चाहिए ट्रैक्टर के ट्रॉली के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगा होना चाहिए। यातायात पुलिस ने उन्हें बताया गया कि आज के बाद इन उल्लंघन में अगर पाए जाते हैं तो उनके ट्रैक्टर को सीज की कार्यवाही किया जायेगा ।

Author: fastblitz24



