बुलंदशहर. एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुर्जा नगर कोतवाली के निरीक्षण पर आए डीआईजी कलानिधि नैथानी की गाड़ी के सामने एक गैंगरेप पीड़िता आ गई और दौड़कर उसने डीआईजी से अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को डीआईजी नैथानी खुर्जा नगर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पुलिस ने डीआईजी तक किसी को पहुंचने से रोकने के लिए सड़क पर सुरक्षा घेरा बना रखा था। खुर्जा क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले की पीड़िता भी थाने पहुंची थी, लेकिन उसे डीआईजी से मिलने से रोक दिया गया। निरीक्षण के बाद जब डीआईजी थाने से जा रहे थे, तब महिला अपने परिवार के साथ पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनकी गाड़ी के सामने दौड़ पड़ी और गिर गई। उसने डीआईजी को बताया कि छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपी. जिनमें एक महिला भी शामिल है. अभी फरार है।


Author: fastblitz24



