जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के पास शुक्रवार की सुबह पिकअप की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई है। दूसरी छात्रा घायल हो गई। नईबाजार चौकिया निवासी महादेव की 16 वर्षीय पुत्री उजाला और उसकी दोस्त साइकिल से कोचिंग के लिए जा रहीं थीं कि सुबह करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा उजाला को मृत घोषित कर दिया।

Author: fastblitz24



