Fastblitz 24

पुलिस अधीक्षक ने थाना बक्शा का किया निरीक्षण

 

जौनपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक ने थाना बक्शा का औचक निरीक्षण किया है। शुकवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना बक्शा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आगन्तुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, मेस, बैरक एवं साफ.सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियोंध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन तथा थाने पर आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया साथ ही लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और थाना परिसर की साफ.सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को अपने आचरण एवं कार्यशैली से जनसाधारण में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज