Fastblitz 24

यूपी में नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी

 

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने ताजा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से यूपी में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. आसमान साफ रहने और ठंडी हवाओं के कारण बीते कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी कम बने हुए हैं.

अगले दो-तीन दिन तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मामूली गिरावट रहने की संभावना है. रात का न्यूनतम तापमान औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस सामान्य से नीचे रह सकता है और कुछ जगहों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है. ऐसे में देर रात या सुबह के वक्त कहीं-कहीं आंशिक शीतलहर (MARGINAL COLD WAVE) का असर दिखने की आशंका जताई गई है. हालांकि दिन में धूप निकलने से शीतलहर का असर खत्म हो जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है, लेकिन दिन में धूप मिलने से आम लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज