जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र की यातायात पुलिस ने यातायात माह नवंबर के चलते स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाल कर यातायात नियमों की दी है। शनिवार के दिन शाहगंज के कस्बा में पुलिस ने सनराइज स्कूल मजडीहा के बच्चों के साथ बाइक रैली निकालकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों से कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी ना चलाएं, शराब के नशे में गाड़ी बिल्कुल न चलाएं, 18 वर्ष से कम बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए कदापि ना दें अन्यथा पकड़े जाने पर वाहन जप्त की की जा सकती है। पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक व कार्यक्रम किया।

Author: fastblitz24



