जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र की पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी थाना क्षेत्र के निवासी 45 वर्षीय रवि प्रकाश बिंद पुत्र बाबूराम बिंद शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपना ट्रैक्टर लेकर धान लेकर जा रहे थे कि हुसैनाबाद रास्ते मे ट्रैक्टर पहुंचते ही कुछ लोगों ने पैसे को लेकर रोक लिया और गाली गलौज देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से घायल व्यक्ति रवि प्रकाश के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए, जिन्हें सीएचसी शाहगंज लाया गया। डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते ही उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सदर भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति के भाई कमलेश कुमार के लिखित तहरीर के आधार पर तीन लोगों सन्दीप बिन्द पुत्र विनोद बिन्द, गुलाब पुत्र विनोद बिन्द, गुड्डू पुत्र भारत के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले को मात्र 15 घंटे के अंदर व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार की शाहगंज के हुसैनाबाद निवासी तीनों हमलावरों को बड़ागांव पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



