जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात पानी के मोटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। उक्त गांव निवासी संजय यादव पुत्र विजय बहादुर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने घर में पानी वाली मोटर का तार जोड़ रहा था। बिजली न होने के कारण युवक मोटर में लगें तार को अपने मुंह से छील ही रहा था कि अचानक से लाइट आ गई और युवक दर्दनाक तरीके से करंट की चपेट में आकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने आनन फानन में करंट की चपेट में आए युवक को शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह घटना एक बड़ी लापरवाही से घटित हुई है। इस संबंध में बात करें तो अगर यदि बिजली से जुड़ा काम कर रहें तो तार को निकाल कर करें। खासकर इस बात का ध्यान तब जरूर दें कि जब बिजली न हो। इस तरह की लापरवाही से एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है।

Author: fastblitz24



