जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भोड़ा गांव निवासी महिला ने अपने पति और बेटे पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गांव निवासी ललिता चौहान ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपने पति विनोद चौहान व बेटे सूरज चैहान पर आरोप लगाया है कि 11 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे उनके पति और बेटे ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Author: fastblitz24



