Fastblitz 24

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमीर को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “दोहा में आज कतर के अमीर हिज हाइनेस तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर सम्मानित महसूस किया। प्रधानमंत्री मोदी की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं पहुंचाईं और भारत-कतर संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई। सहयोग बढ़ाने और नए अवसरों की तलाश पर उनके मार्गदर्शन को महत्व देता हूं।”

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज