Fastblitz 24

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में जौनपुर जनपद के दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल

 

जौनपुर। जिला सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में कामतागंज मोड़ बभनगवां रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गयें हैं। दोनों की पहचान जनपद जौनपुर निवासी अमरनाथ और अरसनाल के रूप में हुई है। जनपद जौनपुर के यह नामजद बदमाशों पर वाहन चोरी के कई मामले हैं। पकड़े गये दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थें। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज