Fastblitz 24

मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों के मौत की आशंका

 

सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका है. खबर है कि मक्का से मदीना जा रही बस में कई भारतीय तीर्थयात्री सवार थे. इसी दौरान एक डीजल टैंकर से उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. हादसा सऊदी अरब के मुफ्रीहात इलाके में हुआ. मारे गए लोगों में कई तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है.

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें पहुंच गईं. आजतक के मुताबिक, घटना के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रदेश के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और DGP बी. शिवाधर रेड्डी को मामले की पूरी जानकारी जुटाने का आदेश दिया है. तेलंगाना सरकार केंद्रीय विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ मिलकर पीड़ितों के परिवार तक मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी है.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज