जौनपुर। जिले में यातायात माह के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए कान बधिर चालकों के वाहनों पर कान के प्रतीक का चिन्ह लगाया जाएगा। यह पहल से कम सुनने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है। यह चिन्ह जो वाहन चालक कम सुनते हैं। उनके वाहनों पर यातायात पुलिस के द्वारा लगाया जाएगा। सडक सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत बधिर चालकों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस ने बताया की बधिर चालक कान के प्रतीक चिन्ह योजना का व्यापक प्रचार.प्रसार किया जाएगा। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के पदाधिकारी अभय कुमार सिंह और अन्य प्रतिनिधियों ने मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक से भेंट कर बधिर चालकों के चलाए जाने वाले वाहनों पर कान के प्रतीक चिन्ह लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की।

बधिर चालकों के वाहनों पर यह विशेष प्रतीक चिन्ह लगाने और इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह चिन्ह अन्य वाहन चालकों को यह संकेत देगा कि वाहन का चालक बधिर है, जिससे वे अधिक सावधानी बरतेंगे और हॉर्न बजाने की बजाय अन्य दृश्य संकेतों का उपयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने इस जन हितैषी पहल की सराहना करते हुए अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। यह संयुक्त प्रयास सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों, विशेषकर बधिर चालकों, के लिए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Author: fastblitz24



