Fastblitz 24

टाॅप 10 हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने उसके घर से हिरासत में लिया

 

जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने टाॅप10 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार यह हिस्ट्रीशीटर अपने आस पास के व्यक्तियो को डरा धमका रहा था और उसके पूर्व के आपराधिक कृत्यो के डर से जनता का कोई भी व्यक्ति उसका सामना करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। उसके कृत्यो से आम जन मानस में भय और रोष व्याप्त था। जनता को उसके डर पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार के दिप उप निरीक्षक राहुल रंजन मय पुलिस की टीम ने मुन्ने रजा उर्फ इमरान को उसके घर से हिरासत में लेते हुए चालान न्यायलय किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love