जौनपुर। जिला जेल में बंद दहेज हत्या के मामले में एक कैदी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मो सुफियान उम्र 24 साल पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या का आरोप था। शुक्रवार के दिन जिला कारागार में बंद कैदी सुफियान ने जेल के जनरेटर रूम में गमछे के सहारे फंदे से लटक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Author: fastblitz24


