जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर किसी बात को लेकर आपस में कुछ लोग भिड़ गयें और जमकर लाश घूसों के साथ एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के मिश्राना मोहल्ला स्थित एक बड़ी मस्जिद के पास रोड पर कुछ दो अज्ञात व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों एक दूसरे से बीच सड़क पर ही लोटपोट होकर लड़ने लगें। दोनों को लड़ता हुआ देखकर करीब दो से तीन की संख्या में पहुंचें व्यक्तियों ने भी एक दूसरे मारपीट शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घंटो बीच सड़क पर चल रहे इस हंगामे और मारपीट के से सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे उन व्यक्तियों को हटाया। मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस तरह से बीच सड़क पर मारपीट किस कारण हुई यह जानकारी नहीं मिल सकी है।


Author: fastblitz24



