अफ़ग़ानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीजी का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है जब तालिबान ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को स्थगित करने का निर्णय लिया है. पिछले दो महीनों में यह तालिबान के मंत्रियों का दूसरा भारत दौरा है.अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीजी भारत दौरे पर आए हुए हैं. पिछले दो महीनों में यह तालिबान के मंत्रियों का दूसरा भारत दौरा है, जिसका उद्देश्य भारत-अफगानिस्तान के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना है. यह आधिकारिक दौरा ऐसे समय हो रहा है जब तालिबान ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को स्थगित करने का निर्णय लिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, ‘अफगान उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीजी का भारत दौरे पर हार्दिक स्वागत है. द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.

तालिबान सरकार के मंत्री ने बुधवार (19 नवंबर) को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का दौरा किया, जहां उन्होंने अफगान व्यापारियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. अफगान वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने भारत में मौजूद अफगान कारोबारियों से मुलाकात कर बाज़ार में पहुंच बढ़ाने और विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की. अज़ीजी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे भारत में कारोबार से जुड़े उनकी समस्याओं को भारतीय अधिकारियों के समक्ष रखेंगे.


Author: fastblitz24



