बुल्गेरिया.. बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह मौजूदा साल का आखिरी महीनों में पहुंचना और नए साल 2026 का करीब आना है। बाबा वेंगा ने 2026 के लिए कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो उन पर विश्वास करने वालों को डरा सकती हैं। वेंगा साल 2026 में विश्व युद्ध जैसी स्थिति बनने और भारी तबाही की चेतावनी देती हैं। AI की बढ़ती ताकत का दुनिया के लिए चुनौती बनने और एलियन हमले का संकेत भी वेंगा ने दिया है।

साल 1911 में जन्मीं वेंगा को द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में भविष्यवाणी करने से प्रसिद्धि मिली थी। दावा किया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के लिए कही गई उनकी कई बातें सच साबित हुई थीं। देख सकने में अक्षम बाबा वेंगा का साल 1996 में निधन हो गया था। अपने जीवनकाल में उन्होंने आने वाले कई वर्षों के लिए भविष्यवाणियां कीं। ये भविष्यवाणियां आज दुनिया का ध्यान खींच रही हैं।


Author: fastblitz24



