Fastblitz 24

उपनिरीक्षक की कमरे में संदिग्ध परिस्थ्तियों में मिली लाश

 

जौनपुर। तेजी बाजार थाने के उपनिरीक्षक की शनिवार सुबह कमरे में संदिग्ध परिस्थ्तियों में लाश पाई गई है। मालूम हो कि बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण टोला निवासी उप निरीक्षक सुरेश सिंह एक सितंबर 2024 से ही जपनद जौनपुर के तेजीबाजार थाने में तैनात थे। इस मामले को लेकर मृतक उपनिरीक्षक के परिजनों ने बताया कि सुरेश के बेटी की अगले तीन दिसंबर को सगाई होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम बाहर निकले और रात में खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब एसआई का काफी देर तक गेट नहीं खुला तो कुछ पुलिस के जवानों ने जानकारी थाने को दे दी। पुलिसकर्मियों ने खिड़की से देखा तो सुरेश मृत पड़े हुए थें। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने उप निरीक्षक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक की मौत से उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज