सहारनपुर . एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भागूवाला गांव में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव देखा. शव बुरी तरह से कुत्तों के हमले का शिकार हो चुका था. यह नजारा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों के होश उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसी ने इस मासूम को क्यों और कैसे ऐसी निर्मम मौत के लिए छोड़ दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, झाड़ियों में हलचल देखी गई और जब लोगों ने पास जाकर देखा तो नवजात शिशु कुत्तों के हमले का शिकार हो चुका था. यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए. इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह नवजात किसी अविवाहित मां का हो सकता है. मां ने सामाजिक बदनामी के डर से बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


Author: fastblitz24



