वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वॉइट हाउस में न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कहा कि बैठक प्रोडक्टिव रही और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ममदानी के साथ मिलकर काम करने और उनके अफोर्डबिलिटी एजेंडा का समर्थन करने का वादा किया। इसके पहले दोनों नेताओं के बीच मेयर चुनाव के दौरान तीखी बयानबाजी हुई थी, जिसमें ट्रंप ने ममदानी को कम्युनिस्ट सनकी कहा था जबकि ममदानी ने राष्ट्रपति को तानाशाह कहा था। हालांकि, दोनों शुक्रवार को बंद कमरे में हुई बैठक के बाद बाहर निकले तो उनके पहले के टोन में बड़ा बदलाव था।

ममदानी पर पूर्व में तीखे हमले करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉइट हाउस में कई बार उनकी तारीफ की। ट्रंप ने उम्मीद जताई की ममदानी वाकई एक बेहतरीन मेयर बनेंगे। बाद में ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि निर्वाचित मेयर उम्मीद से ज्यादा लचीले हो सकते हैं। मुझे लगता है कि वह अपने कुछ विचारों में बदलाव करने वाले हैं। मेरे भी कुछ विचार बदल गए हैं, जब से मैं पब्लिक ऑफिस में आया हूं। ममदानी ने बैठक को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि दोनों के बीच न्यूयॉर्क में अफोर्डबिलिटी के मुद्दे पर बात हुई, जो न्यूयॉर्क में उनके अभियान का प्रमुख मुद्दा था। ममदानी ने कहा, हमने किराए के बारे में बात की, हमने किराने के सामान के बारे में बात की, हमने यूटिलिटीज के बारे में बात की। हमने उन अलग-अलग तरीकों के बारे में बात की,


Author: fastblitz24



