जौनपुर। जिले में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान नगर क्षेत्र के मुरादगंज में नुक्कड़ सभा कर सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन हेतू जागरूक किया गया । साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 621 वाहनों का चालान किया गया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयूष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र व टीडी कालेज चौकी इंचार्ज अरवीन्द यादव ने यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान मुरादगंज में नुक्कड़ सभा कर ई.रिक्शा, टेंपो, स्टैंड के 45 ड्राइवर को यातायात नियमों का पालन हेतू जागरूक किया। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 621 वाहनों का चालान किया गया।

Author: fastblitz24



