जौनपुर। जफ़राबाद क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर सरैया गांव के पास गोमती नदी में तीन दिन पहले डूबे 22 वर्षीय युवक की पुलिस ने लाश बरामद की है। मालूम हो कि आज़मगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार ;22द्ध पुत्र नंदलाल 20 नवंबर को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामघाट आया था। अंतिम संस्कार के बाद वह अन्य लोगों के साथ नदी में नहाने लगाए इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार को वजहुद्दीनपुर सरैया गांव के पास एक युवक का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बाद में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



