Fastblitz 24

चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

 

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थ्ति पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गयें हैं। ज्ञात हो कि जिला आजमगढ़ आसवनिया थाना बरदाह के निवासी यदुनाथ यादव 55 वर्ष, पत्नी निर्मला 50 वर्ष और पुत्र धनंजय 12 वर्ष एक बाइक पर सवार होक कर जौनपुर जिले में किसी कार्यक्रम में जा रहें थे कि जैसे केसवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पेट्रोल पर पहुंचे कि अर्टिका वाहन की चपेट में आकर तीनों बुरी तरह घायल हो गए। मौका पाकर वाहन चालक वहां से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। यदुनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज