जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में बारात आने से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शादी की सारी रस्में पूरी हो रही थी। जब घर वाले लड़की के कमरे में गए तो वो वहां नहीं मिली। काफी खोज बीन के बाद पता लगा दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। पारिवारिक मर्यादा को तार तार करने वाली इस खबर की चर्चा आम हो गई। लड़की के इस कदम से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़की दूसरे जाति की और लड़का दूसरे जाति का बताया गया है। फिलहाल लड़की पक्ष वालों ने तहरीर दी है और पुलिस जांच कर रही है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित कारवाई की जाएगी।

Author: fastblitz24



