Fastblitz 24

कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

 

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे गणना प्रपत्रों का वितरण, प्रपत्रों का संग्रहण व डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में तैनात बीएलओ घर.घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का संग्रहण करते हुए उनका डिजिटाइजेशन कार्य भी सतत रूप से प्रगति पर है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा इस कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। मतदाता सूची को शुद्धए त्रुटिरहित और अद्यतन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न हो सके।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना पत्र भरने की संपूर्ण प्रक्रिया, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के मुख्य प्रावधानए तथा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की जानकारी विस्तार से प्रदान की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संबंधित नियमों एवं प्रावधानों के आधार पर समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी दलों की सक्रिय सहभागिता से जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और अधिक सुदृढ़ एवं सटीक बन सकेगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से विनीत कुमार शुक्ला, समाज वादी पार्टी से निजामुद्दीन अंसारी, कमलेश यादव, कांग्रेस से लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बु, मो ताहिर, मो आरिफ खान, सुहेलदेव समाज पार्टी से राकेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love