Fastblitz 24

बरात में लोहे की राॅड से हुए हमले में दो घायल

 

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के बेलहरामऊ गांव में एक बारात के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लोहे की रॉड से हुए हमले में सुल्तानपुर के खतीवपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रिंस और संजय संतोष पांडे के यहां बारात में शामिल होने आए थे। बारात के दौरान संतोष पांडे का कथित तौर पर अपने ही परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी कहासुनी के बीच संतोष पांडे और उसके दो अज्ञात साथियों ने प्रिंस और संजय को गाली देते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनके सिर फट गए। पीड़ितों ने बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। किसी तरह दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों की मदद से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस मामले में सोमवार शाम महराजगंज थाना अध्यक्ष अमित पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज