Fastblitz 24

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछ कुछमुछ गांव में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस वक्त दुखद मोड़ ले लिया जब विवाद से दुखी पत्नी ने रात लगभग 12 बजे अपने कमरे में फांसी पर झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। रात में ही परिजनों को घटना का पता चलने पर मायके तथा पुलिस को सूचना दी गई। गांव निवासी जय हिंद यादव की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व मंजू यादव निवासी अस्धीरपुर थाना तरवां आजमगढ़ से हुई थी।

परिजनों के अनुसार जय हिंद यादव गांव में छोटी सी दुकान चलाता था तथा पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिस पर गुस्सा होकर पत्नी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा खाना खाने भी बाहर नहीं आई। रात लगभग 11 बजे मंजू की पुत्री नंदिनी यादव जब माता को बुलाने गई और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो खिड़की से झांक कर देखा तो वह छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रही थी। शोर मचाने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार लिया। नंदिनी ने ही फोन कर अपने ननिहाल में सूचना दी रात में ही मायके से भी परिजन पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love