जौनपुर। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के निकट रविवार को जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर सवारी लेकर जा रहे ऑटो रिक्शा में पीछे से तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन आर्टिका को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर लोग घायल हो गए जबकि एक घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि ऑटो पर सवार होकर 7 लोग कहीं जा रहें थें कि अचानक पीछे से आ रही चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो के पलटने से उसमें सवार चालक सूर्यनाथ राय समेत 7 लोग राजनाथ, फिरका देवी कलावती देवी बालचंद्र सरोज, शीला देवी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कलावती देवी और ऑटो चालक सूर्यनाथ को बरदाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि रविवार की देश शाम गंभीर रूप से घायल हुई कलावती देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Author: fastblitz24



