जौनपुर। केराकत पुलिस टीम ने अपनी मासूम पुत्री को नदी में फेकर हत्या करने वाले दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 19 नवंबर को महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपने पति उसकी डेढ साल की पुत्री रुतवी विश्वकर्मा को नदी में फेक कर हत्या करने का आरोप दर्ज कराया था।

केराकत थाना क्षेत्र के खड़गसेनपुर गांव में 19 नवंबर को बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता द्वारा अपनी 18 माह की जिंदा बच्ची को नदी में फेंकने की खबर गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे केराकत पुलिस को सूचना मिली कि खरगसेंनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा ने अपनी 18 माह की बेटी रुतबी को नदी में फेंक दिया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत रजकए कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।


मां संजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि अशोक सुबह करीब सात बजे रुतबी को घुमाने के बहाने घर से निकला था। काफी देर बाद बड़ी बेटी आकांक्षा ने फोन कर घर आने को कहा तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि अशोक नदी के किनारे बच्ची के साथ देखा गया है। परिवार को शक होने लगा क्योंकि घर में तीसरी बेटी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पत्नी का कहना है कि अशोक को बेटा चाहिए था और इसी को लेकर आए दिन तनाव रहता था। इस मामले में पुलिस ने अशोक विश्वकर्मा पुत्र फूलचन्द्र विश्वकर्मा निवासी खर्गसेनपुर थाना केराकत उम्र करीब 42 वर्ष को नाऊपुर मोड़ से गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय कर दिया है।
Author: fastblitz24

