जौनपुर। गोंडा जिले में तैनात सहायक अध्यापक विपिन का शव मंगलवार की देर रात 11 बजे मल्हनी घर पहुंचा और वहां परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया । इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में तीन घंटे चली वार्ता आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया। प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई मृतक सहायक अध्यापक मृतक विपिन के घर पहुंचे, उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होए इसके साथ विपिन जिस पद पर तैनात से उससे ऊपर के पद पर नौकरी दी किसी भी विभाग में दिया जायएपरिजनो एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार एसआईआर के जरिए लोगों का मताधिकार छीनने पर उतावली हैए इस प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों पर अनायास दबाव बनाकर उनसे उल्टा सीधा कराया जा रहा है जो गलत हैए एसआईआर में मार्च तक समय देकर प्रक्रिया पूरी कराई जाए। लोग मौत को गले लगा रहे हैं वह रूक सके।


सपा नेता लालचंद यादव लाल, सपा के मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव, रंणजय यादव ने भी परिजनों को सांत्वना दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला गंभीर देखते हुए एसडीएम सतबीर सिंह व क्षेत्राधिकार देवेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ जमे रहे करीब 3 घंटे चली बातचीत के बाद परिजन और अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को तैयार हुए। 3 बजे रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी भीड़ रही।
Author: fastblitz24



