Fastblitz 24

तालिबानी मंत्री ने की भारत की तारीफ

 

अफगानिस्तान. इस्लामिक अमीरात के इंडस्ट्री और कॉमर्स मिनिस्टर नूरुद्दीन अजीजी ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने यह बात अपने भारत दौरे को आसान बनाने, अफगानिस्तान के विकास में सहयोग करने और आपसी व्यापार को बढ़ाने पर सहमति के लिए कही है। दरअसल, तालिबान सरकार में इंडस्ट्री और कॉमर्स मिनिस्टर नूरुद्दीन अजीजी ने भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे के अंतिम दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत की यात्रा को सफल बताया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नूरुद्दीन अजीजी ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और दूसरे सेक्टर्स में पुराने रिश्तों को फिर से जिंदा करना है। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जताई कि उनकी यात्रा ने सभी मकसदों को पूरा किया है। उन्होंने भारत में अपने स्वागत और अफगानिस्तान के साथ सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। तालिबानी मंत्री ने भरोसा दिया कि वह अफगानिस्तान में भारत के हितों और निवेश की पूरी हिफाजत करेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज