Fastblitz 24

महिला की हत्या कर लाश कुएं में फेकने के आरोपी पति की प्रेमिका व एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार, पति अब तक फरार

 

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में मंगलवार 25 नवंबर को महिला की हत्या कर उसकी लाश को कुए में फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के आरोपी पति की प्रेमिका और गांव के ही एक व्यक्ति भोला को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी गांव निवासी सतीश कुमार यादव के बड़े बेटे अंशु यादव ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता सतीश कुमार यादव का गांव की महिला इन्द्रकला पासवान से प्रेम संबंध के कारण कई दिनों से विवाद चल रहा था।

हालांकि लाश मिलने के बाद मृतक महिला के दूसरे बेटे प्रांजल ने भी आरोप लगाते हुए बताया था कि सोमवार रात विवाद बढ़ने के बाद मां ने बच्चों का रूम बाहर से बंद कर दिया। सभी लोग रात में खाना खाकर सो गए। सुबह दरवाजा खुला तो मां घर में नहीं थी। खोजबीन की गई तो कुएं में लाश मिलने की जानकारी हुई। मृतक गीता देवी की लाश खोजबीन के दौरान मंगलवार की सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में मिला। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति की प्रेमिका इंद्रकला पासवान और गांव के ही भोला यादव को को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति सतीश यादव अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि घटना का सही कारण मृतक महिला के पति की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी। फिल्हाल पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज