Fastblitz 24

नशे की हालत में मायके पहुंचे पति ने पत्नी को पीटा

 

जौनपुर। जिले के थाना मछलीशहर क्षेत्र के करौरा गांव में नशे की हालत में पहुचें पति ने पत्नी पिटाई कर दी। रामपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव सलमान की शादी जनपद जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र के करौरा गांव में हुई। पत्नी खुशबू का आरोप है कि सलमान पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके आ गई।

गुरूवार के दिन महिला खुशबू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अपने पति सलमान पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शराब पीकर नशे की हालत में उसके मायके और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से घायल महिला खुशबू को एक निजी अस्पताल में अपना इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। महिला का यह भी आरोप लगाया कि सलमान ने उसके मायके वालों को भी अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज