Fastblitz 24

मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस टीम ने मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बुधवार के दिन थाना सरपताहां क्षेत्र के जहीरूद्दीनपर में सूबेदार पुत्र राम सूरत ने मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में युवक पर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार के दिन उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा मय की टीम ने घटना में शामिल राम मूरत बिन्द पुत्र शीतला प्रसाद बिंद निवासी कलाफतपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज