Fastblitz 24

ट्रंप के शांति प्लान पर चर्चा के बीच पुतिन ने जेलेंस्की को दी सीधी धमकी

 

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर बातचीत एक शुरुआत है। यह भविष्य के मजबूत शांति समझौतों का आधार बन सकता है। पुतिन ने कहा कि हमें इस पर गंभीरता से बात करने की जरूरत है। वार्ता को अहमियत देने के साथ ही पुतिन ने यूक्रेन को सेना वापस बुलाने के लिए भी धमकाया है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेनी फौज अपने कब्जे वाले इलाकों से हट जाती है तो चीजें बेहतर की ओर जाएंगी। यूक्रेन में जंग तभी खत्म होगी, जब यूक्रेनी सैनिक उन इलाकों से हट जाएंगे जिन पर रूसी फौज का कब्जा है। अगर वे नहीं हटते हैं तो फिर हमारी सेना ये काम करेगी।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने का अमेरिकी प्लान आने वाले एग्रीमेंट का बेस बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की अगुवाई अमेरिकी डेलीगेशन मॉस्को आ रहा है। उन्होंने इसके अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि क्रेमलिन ‘सीरियस डिस्कशन’ के लिए तैयार है। हालांकि पुतिन ने साफ किया कि फाइनल समझौते पर बात करना अभी जल्दीबाजी होगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज