जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर शराब के नशे में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व उसके मां बाप को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रामपुर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 26 नवंबर की रात करीब 12 बजे सुनील मिश्रा और राजेश कुमार मिश्रा नामक दो व्यक्ति शराब के नशे में उसके घर में घुसकर उसका हाथ पकड़कर घसीटना शुरू किया तो महिला ने अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागने लगी। उस दौरान महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे उसके मां बाप ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने मां.बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगें। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिल्हाल पुलिस इस मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



