जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डी8 गैंग के दो सदस्यों को शान्ति भंग की आंशका के दृष्टिगत हिरासत में लेकर चालान न्यायलय किया है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गैंग के सदस्यो के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने के क्रम मे डी गैंग.08 के सदस्य लक्षू यादव उर्फ पहलवान पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासी सेवईनाला थाना जफराबाद जौनपुर हाल पता ग्राम कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 28 वर्ष जो ग्राम सेवईनाला में अपनी बुआ के घर रहता है एवं डी गैंग.8 के सदस्य भरत विश्वकर्मा पुत्र स्व0सुभाष चन्द निवासी समोपुर थाना कोतवाली उम्र 38 वर्ष जो थाना क्षेत्र में आता रहता है, दोनों व्यक्तियों द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत निवास करने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चालान न्यायालय किया। दोनों के पास से बरामद की गई मोटर साइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया है।

Author: fastblitz24


