Fastblitz 24

भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, राजेश तिवारी

 

जौनपुर। चुनाव आयोग भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है, मतदाता गहन पुनरीक्षण का काम सिर्फ भाजपा और संघ के इशारे पर विपक्षी मतदाताओं का नाम काटने का हथियार बन गया है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए शुक्रवार को कहा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इमानदारी और निष्ठा के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए गांव गांव, बूथ बूथ जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और एसआईआर का फार्म भरने में जनता की मदद करते हुए वोटर लिस्ट पर पैनी नजर रखे।

राजेश तिवारी ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र और देश को फिर से गुलामी से बचाने के लिए शीत युद्ध है, शाह और तानाशाह भारत के संविधान को बदल कर संघ का विधान लागू करना चाह रही है, इसलिए कांग्रेस का हर वर्कर तन्मयता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र बचाने में अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने चौदह दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों के चलने की अपील की। सभा को पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, मणीन्द्र मिश्रा, श्रीमती मंजू संत, राजेश राकेश, राजेश दुबे, सत्यवीर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, व संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर,देवराज पांडेय, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, संतोष गिरी, रामचन्द्र पांडेय, रेखा सिंह, इरशाद ख़ान,शिव मिश्रा, रामसिंह बांकुरे, महात्मा शुक्ला, विपिन शर्मा, अरविंद यादव, प्रवेश निषाद, सुबास सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love