जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के केरारवीर मंदिर के पास स्थित घाट पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक छात्रा ने गोमदी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना के बाद वहां मौजूद रहें दो युवकों ने तुरंत नदी में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गयें। मालूम हो कि क्षेत्र के सिद्धिकपुर निवासी छात्रा अस्मिता गौतम उम्र 24 वर्ष पुत्री राजमन गौतम मोहम्मद हसन काॅजेल की छात्रा है। शनिवार की दोपहर आचानक वह नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी। छात्रा के कूदते ही वहां मौजूद बलुआघाट के रहने वाले ओमप्रकाश निषाद और प्रभाकर निषाद नामक दो युवकों ने उसे बाहर लिकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गयें, जहां छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
छात्रा एमकॉम की फाइनल ईयर की छात्रा बताई जा रही है।

Author: fastblitz24



