Fastblitz 24

युवक ने फांसी लगाकर दी जान..

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ हसनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले कि उक्त गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ विगत 5 सालों से मुंबई रहकर इलेक्ट्रिक का कार्य करता था।

बीते एक माह से वह घर पर आया था आज रात में मुंबई जाने का उसका टिकट था लेकिन सुबह 6:30 बजे तक जब आज उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाकर उसे जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं जगा दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो वह अंदर से बंदथा परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश हुए तो युवक पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसका बड़ा भाई मुंबई में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। उसकी मां घर पर अकेले बिलखकर रो रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज