Fastblitz 24

चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

 

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी से 2028 के चुनाव की तैयारी करने लगे हैं। उन्होंने हाल में ही अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की ओर इशारा किया है। ट्रंप इससे पहले तीन बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें से दो बार उन्हें जीत हासिल हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

ट्रंप ने AI से बनी तस्वीर को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह एक नीला साइनबोर्ड पकड़े दिख रहे हैं, जिस पर लिखा है, ट्रंप 2028, हां!” उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में “ट्रंपलिकंस!” लिखा है, जो “ट्रंप” और “रिपब्लिकन” का मिक्सचर है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज